धार में 1 करोड़ 18 लाख रुपए का गबन, बाबू सहित 4 लोग निलंबित

suspended

Embezzlement Of Government Funds In Dhar : धार जिले के निसरपुर के विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू काशीराम एस्के द्वारा 1 करोड 18 लाख रूपए की शासकीय राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। जिसपर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबू के साथ 3 लोगों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, कुक्षी थाने में इनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। वहीं, जनजातीय कार्य विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है।

64 लाख रूपए की रिकवरी

दरअसल, बाबू काशीराम एस्के साल 2019 से शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के वेतन, एरियर सहित अन्य मद की राशि कर्मचारियों के खाते में न डालते हुए स्वयं के खाते में डालता था। साथ ही, पत्नी और दोस्त के खाते में भी लगातार गबन की राशि डाली जा रही थी। मामला सामने आने के बाद जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू काशीराम एस्के से 64 लाख रूपए की रिकवरी भी कर ली है।

[dgv_vimeo_video id=”852074710″]

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा कुल 1 करोड 18 लाख से अधिक सरकारी राशि का गबन किया गया था। वहीं, विभाग ने बाबू काशीराम एस्के, उसकी पत्नी अंतिम सहित कुक्षी के परियोजना प्रशासक के बाबू सुरेश भूरिया और प्राथमिक शिक्षक की पत्नी ललीता जमरा को तुरंत निलंबित कर दिया है जो कि इस मामले में बराबर के सहभागीदार थे। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews