जमीन का पट्टा जल्दी नाम करवाने के बदले पटवारी ने मांगी 1 लाख रुपये रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

जमीन का पट्टा आवेदक के नाम जल्दी करवाने के एवज में पटवारी भारती राजपूत द्वारा उससे एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की गई।
lokayukta action

lokayukta police action

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने धार में एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है, आरोपी पटवारी ने ग्रामीण से जमीन का पट्टा जल्दी उसके नाम करवाने के बदले 1 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन शिकायत के बाद वो लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धार जिले के ग्राम कुमारिया खेडी, ग्राम पंचायत- भानगढ़ तहसील सरदारपुर के निवासी लक्ष्मण कुमावत ने एक शिकायती आवेदन एसपी कार्यालय में दिया था जिसमें हल्का पटवारी भारती राजपूत पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

इसलिए पटवारी ने मांगी रिश्वत 

शिकायती आवेदन में आवेदक ने बताया कि जिस जमीन पर मकान बनाया है एवं मकान के पीछे की जमीन जिस पर आवेदक का कब्जा है, उसका पट्टा आवेदक के नाम होने वाला था। उक्त पट्टा आवेदक के नाम जल्दी करवाने के एवज में पटवारी भारती राजपूत द्वारा उससे एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की गई।

5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार  

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने शिकायत का सत्यापन किया और शिकायत सही मिलने पर ट्रैप प्लान की, ट्रैप दल गठित करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने आज पटवारी भारती राजपूत को आवेदक से प्रथम क़िस्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews