धार के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दलितों का प्रवेश निषेध, धरने पर बैठे जयस नेता

धार के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दलितों का प्रवेश निषेध, धरने पर बैठे जयस नेता

Dhar News : धार जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोहारी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के द्वारा एक बोर्ड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, उस बोर्ड में लिखा गया है कि दलितों का मंदिर में आना सख्त मना है। जैसे ही इस बोर्ड की खबर क्षेत्र में फैली उसके बाद जयस के नेता रात में ही धरने पर बैठ गए।

जयस नेता बैठे धरने पर

जयस नेता महेंद्र सिंह कन्नौज ने बताया कि लोहारी के एक व्यक्ति द्वारा यह बोर्ड लगाया गया है। वह हमारे दलित भाइयों को मंदिर में नहीं आने देना चाहता है। आगे उन्होंने कहा कि हम इस देश के मूल मालिक है और इन लोगों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि हम पर रोक लगा दी। जैसे ही फोटो हमारे पास आने लगी वैसे ही इन लोगों ने बोर्ड को हटा दिया। इलाके में केवल एक बोर्ड नहीं बल्कि तीन से चार बोर्ड मंदिर वालों ने लगाए थे।

[dgv_vimeo_video id=”846874921″]

मामला दर्ज करने की मांग

आगे उन्होंने कहा कि दलित भाई हमारे जिगर के टुकड़े हैं। अगर इनके साथ कुछ गलत होता है तो हम इनके साथ खड़े हैं और हम आंदोलन करेंगे। ऐसे लोगों पर एसटीएससी का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”846874483″]

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews