Dhar News : हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, पुलिस चौकी में हड़कंप

DHAR

धार, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले (Dhar District) से बड़ी खबर मिल रही है। यहां हेड कांस्टेबल राजकुमार रघुवंशी (Rajkumar Raghuvanshi) ने खुद को गोली मार ली, आनन-फानन ड्यूटी पर तैनात आरक्षक निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत बड़वानी (Badwani) जिला चिकित्सालय रैफर किया गया, जहां डॉक्टर (Doctor) ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद चौकी में हड़कंप मच गया है। हेड कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया स्पष्ट नही है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े… MP News- आबकारी अधिकारी पर सरकार ने कसा शिकंजा, काम नहीं आया रसूख

दरअसल, कुक्षी तहसील की निसरपुर चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल (Head Constable)  राजकुमार रघुवंशी ने आज बुधवार सुबह ड्यटी के दौरान पुलिस चौकी के मालखाने में जाकर खुद को सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी (Dhar Police) दौड़े तो देखा रघुवंशी खून से लथपथ पड़े है, आरक्षक आनन फानन में निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां गंभीर स्थिति देखकर तुरंत ही उन्हें बड़वानी जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रघुवंशी की मौत के बाद चौकी में हड़कंप की स्थिति है

यह भी पढ़े.. Bird Flu : शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- सख्ती से पालन करवाएं

बता दे कि राजकुमार रघुवंशी  पिछले दो सालों से निसरपुर चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। वे मूल रूप से भिड़ जिले के अशोकनगर के ग्रामीण इलाके के रहने वाले थे ।वर्तमान में वे निसरपुर चौकी में बने हुए सरकारी निवास में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी बेटा बहू व दो पोते व पोती भी साथ रहते थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews