Dhar News: इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जनपद पंचायत लेखापाल 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में शनिवार को लोकायुक्त इंदौर टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत में पदस्थ लेखापाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।
bribe

Dhar Bribe News : मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने जिले के गंधवानी जनपद पंचायत के लेखापाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लेखापाल ने सरपंच प्रतिनिधि से यह रिश्वत सीसी रोड निर्माण की शेष राशि जारी करने के एवज में  मांगी थी। लेखापाल के खिलाफ टीम ने धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धार जिले के गंधवानी के बलवारी कला पंचायत द्वारा 10 लाख से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, इसके लिए पहली किस्त के तीन लाख रुपये की राशि पंचायत के खाते में जारी हो चुकी थी, शेष राशि को जारी करने लेखापाल की ओर से एक मांग पत्र जिला पंचायत कार्यालय को भेजा जाना था।लेखापाल मनोज कुमार बैरागी ने मांग पत्र भेजने के बदले सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की।इससे परेशान होकर शिकायत गुलाब सिंह ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय की।

धार में 40 हजार की रिश्वत लेते हुए धराया लेखापाल

लोकायुक्त द्वारा शिकायत की सत्यता की गई और जांच में रिश्वत की बात सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त इंदौर इकाई ने योजना बनाकर आज शनिवार को जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी में आवेदक गुलाब सिंह को तय राशि में से ₹40,000 की राशि देकर लेखापाल के पास भेजा, जिसे लेखापाल ने पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाए वैसे ही पीछे से लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखापाल के खिलाफ टीम ने धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।लोकायुक्त टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है, और आरोपी से अन्य संभावित भ्रष्टाचार के मामलों की भी पूछताछ की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews