MP में भीषण सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे, क्रेन से निकालने पड़े शव

madhya-pradesh-dhar-madhya-pradesh-trolley-hit-two-vehicles-and-bikes-four-people-died

धार।  मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू ट्राले ने पहले तो दो वाहनों को जोरदार टक्कर मारी फिर एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ट्राले के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुआ। हादसे में ट्रक का चालक स्टेयरिंग व चैचिस के बीच फंस गया। क्रेन की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना राऊ-खलघाट फोलरेन के गणपति घाट पर हुई। यहां इंदौर तरफ से आ रहे ट्रॉले (यूपी 71-टी 2293) के घाट उतरने समय ब्रेक फेल हो गए। ट्रॉले ने पहले आगे चल रही बाइक (एमपी 10- एमवाई 7626) को टक्कर मारी। बाद में आगे चल रहे कंटेनर (एचआर47- सी 1799) को टक्कर मारते हुए एक अन्य ट्रॉले में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार खरगोन के तीन और ट्रॉला चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर दो घंटे तक एक लेन बंद रही।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दो वाहन तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए वही बाइक भी चकनाचूर हो गई। उसका अगला टायर, इंजन, हेलमेट बिखर गए।वही ट्रॉला चालक केबिन में ही फंस गया था, उसे 20 मिनट की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाला गया। उसे धामनोद के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों के नाम

 -इशाल पिता शेख इब्राहीम (42) निवासी संजय नगर

-सलीम शेख पिता सफी शेख (32) संजय नगर (खरगोन)

-श्याम महाजन निवासी खरगोन 

-ट्रॉला चालक जितेंद्र पिता पीके श्रीवास्तव (55) निवासी कानपुर

Three people die in road accident

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews