ऑनलाइन सट्टेबाजी पर धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेल रहे 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 34 हजार नकद रुपये व 9 मोबाइल जब्त किये है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी नगर पालिका के पीछे एप्प के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाया जा रहा है पुलिस ने टीम गठन कर मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रवि राठौर है जो फनरेप एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टोरियों को आईडी बनाकर सट्टा खिलाता था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तब उसने 5 साथियों को आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात कबूली है। पुलिस ने रवि के साथ उमर पिता अहमद हुसैन, सलमान पिता रफीक खान, सरवर पिता अनवर खान, साहिल पिता जाकीर शेख, आरिफ पिता मोहम्मद हनीफ खान को पकड़ा।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी रवि राठौर ने जिले में कई लोगों को ऑनलाइन आईडी बेचने की बात कबूली है। आरोपियों के कब्जे से जब्त मोबाइल की जांच साइबर सेल के द्वारा की जा रही है। आरोपियों का ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क धार, इंदौर व मुंबई के बड़े आनलाइन सटोरियों से जुड़ना पाया गया। कोतवाली पुलिस ने पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट 1976 का मामला पंजीबद्ध किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews