एमपी कांग्रेस का “नव-संकल्प शिविर” 21- 22 जुलाई को, उमंग सिंघार बोले- 2028 विधानसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश की  भाजपा सरकार आदिवासियों, किसानों के अधिकार छीन रही है, जंगल की जमीनों पर कब्ज़ा हो रहा है  और भाजपा केवल अपनी ब्रांडिंग में व्यस्त है।  
Umang Singhar Dhar

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी करीब 3 साल का समय है लेकिन कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, पार्टी के नेता अलग अलग जिलों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं वहीं विधायकों को भी तैयार किया जा रहा है।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दो दिवसीय ‘नव-संकल्प शिविर’ लगाने का फैसला किया है इस शिविर में कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, शिविर में शामिल होने के लिए दिल्ली से विशेष तौर पर पार्टी के बड़े नेता आएंगे, शिविर 21 और 22 जुलाई को मांडव (मांडू) के JMD रिसोर्ट में आयोजित किया जायेगा।

उमंग सिंघार पहुंचे मांडव, तैयारियों का जायजा लिया 

शिविर के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मांडव पहुंचे,  उन्होंने आयोजन स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।  पत्रकारों से चर्चा करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस की नई सोच–नई रणनीति, मिशन 2028 और राज्य की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायकों का ‘नव संकल्प शिविर’ आयोजित किया जा रहा है।

2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया जायेगा संकल्प  

उमंग सिंघार ने कहा कि इस शिविर में सभी विधायक 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है, युवाओं को नौकरियां नहीं हैं, महिलाओं पर, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है, डिजिटल मीडिया के माध्यम से झूठा प्रचार किया जा रहा है इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी, उन्होंने कहा ये शिविर 2028 विधानसभा चुनावों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

[dgv_vimeo_video id=”1102521992″]

धार से मो अंसार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews