अवैध हथियार बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 13 अवैध कट्टे व दो पिस्टल जब्त

धार की मनावर थाना पुलिस ने सिंघाना में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। इसमें कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए है और कुल 13 कट्टे और दो पिस्टल जब्त की हैं।
Dhar News

Dhar News : मध्य प्रदेश सरकार अवैध कारोबार करने वालों पर पैनी नजर जमाये हुए है, मुख्यमंत्री के निर्देश है तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये, इसी क्रम ने धार जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, उसने धार के मनावर में दो घरों में चल रहीं अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्रियों पर छापा मार कार्रवाई की है, पुलिस को यहाँ अवैध हथियारों का निर्माण होता मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया

धार जिले के मनावर पुलिस ने सिंघाना में दो घरों में संचालित हो रहे अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की सामग्री सहित दो अलग अलग स्थानों से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

13 कट्टे और दो पिस्टल नब्त, 7 आरोपी  गिरफ्तार  

एसडीओपी मनावर IPS अनु बेनीवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना के बाद थाना मनावर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सिंघाना बड़ी कार्रवाई की है। दो जगह से सिंघाना में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। इसमें कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए है पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 13 कट्टे है और दो पिस्टल जब्त की हैं। इसके अलावा  फैक्ट्री से अवैध हथियार बनाने का सामान जब्त किया है।

[dgv_vimeo_video id=”1026047545″]

धार से मो. अंसार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews