
Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor
धार, डेस्क रिपोर्ट। धार में फिल्मी स्टाइल में गैस कंटेनर में शराब भरकर ले जाने का खुलासा हुआ है, पुलिस ने करीबन सवा करोड़ रुपये की अवैध शराब पकड़ी है। बताया जा रहा है कि शराब फिल्म पुष्पा की तर्ज पर स्मगलिंग की जा रही थी। फिल्म को देखकर आरोपियों को आइडिया आया कि इस तरह शराब ले जाई जा सकती है लेकिन पुलिस की नज़रों से आरोपी बच नहीं पाए और पकड़े गए हालांकि मौके से टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…. गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस परिवार के साथ मनाई Diwali, कही ये बड़ी बात
जानकारी के मुताबिक धार जिले की सादलपुर का है। पुलिस ने बताया कि इंडियन ऑइल के गैस टैंकर में शराब भरकर ले जाई जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने 1012 अवैध शराब की पेटियां जब्त की हैं। इसकी कीमत सवा करोड़ आंकी गई। सादलपुर टीआई को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। रतलाम से इंदौर की ओर आ रहे एक गैस कंटेनर में शराब लाई जा रही है। नाकेबंदी कर पुलिस ने कंटेनर रोका और जांच की। इस दौरान चालक भाग निकला। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब जब्त कर ली। कंटेनर में कई ब्रांड्स की शराब थी। पुलिस ने बताया कि शराब की एक हजार से ज्यादा पेटियों को कंटेनर से निकालने में चार मजदूरों को आठ घंटे लग गए।
