
Dhar News : धार के पीथमपुर में एक फार्मा कंपनी में अचानक आग लग गई। जिसमें 4 मजदूर झुलस गए है। जिनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन मजदूरों को एम्बुलेंस से इंदौर पहुंचाया गया है, जहां अस्पताल में उनका उपचार जारी है। इस आगजनी की घटना के बाद से आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।
2 घंटे बाद पाया आग पर काबू
वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत की। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, हादसा कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 1 में संयोग फार्मा कंपनी में आग लगने की सूचना मिली।
[dgv_vimeo_video id=”863933893″]
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस कंपनी में दवाईयां बनाई जाती है। कैमिकल में आग लगने की वजह से हादसे ने भीषण रुप ले लिया। वहीं, मृतक का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

