ग्रामीणों ने SDM के माध्यम से 25 क्विंटल गेंहू किया दान, जरूरतमंदों को बांटा अनाज

ग्रामीणों ने SDM के माध्यम से 25 क्विंटल गेंहू किया दान, जरूरतमंदों को बांटा अनाज

धार/राजेश डाबी

कोरोना महामारी के कारण लम्बे समय से जारी लॉकडाउन में कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए सरकार, सामाजिक संस्थाये निरन्तर लोगों की मदद कर रही है। वही देश का किसान भी गरीबों की मदद के लिए सरकार के माध्यम से अनाज देकर आगे आ रहे हैं और इस संकट की घड़ी में सबके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

बुधवार को धार जिले के ग्राम चिखलिया के लोग 25 क्विंटल गेंहू ग्रामीण जनता से एकत्रित कर धार एसडीएम कार्यालय पहुंचे व गरीबो की मदद के लिए दान दिया। इस कार्य के लिए धार के प्रशाशनिक अधिकारियों ने ग्राम चिखलिया की समस्त जनता की प्रशंसा की। इस कार्य  के लिए ग्राम चिखलिया के पाटीदार समाज अध्यक्ष कालूराम पटेल, परमानंद पाटीदार, कालू पाटीदार , जयराम पटेल जगदीश सेठ, दिनेश पाटीदार, विष्णु नाहार, ठाकुर लाल पटेल उपसरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं नजदीक के ग्राम नलावदा के विनोद पटेल, कृष्णा लववंशी ,महेंद्र धनगाया एवम गणेश पटेल बोरदा ने ग्राम वासियो से दस हजार पांच सो रूपये की राशि एकत्रित कर 10 दिन भोजन के कच्चे अनाज की थैली बनाकर धार नगर के लुनियापुरा क्षेत्र के जरूरत मन्दो को वितरित की । ग्रामीणों के इस पुण्य कार्य की सभी लोगो ने सराहना की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews