अवैध शराब बिक्री के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई,संसाधनों की कमी का रोना रो रहे अधिकारी

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई,संसाधनों की कमी का रोना रो रहे अधिकारी

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शराब की अवैध खरीद-फरोख्त की शिकायत के चलते हैं अब जिम्मेदार विभाग के जिम्मेदार अफसर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। अनाधिकृत रूप से गली कूचों में शराब बिक्री पर कार्रवाई करने की बात पर विभाग के जिम्मेदार विभाग के पास अमला और संसाधन ना होने की बात कहते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों इस इसी मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सहित जिला कलेक्टर तक को लिखित शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जा चुकी है लेकिन अभी तक अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होना जिम्मेदारों पर सवालिया निशान लगाता है। अवैध शराब बिक्री को लेकर जब जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि जिले में कोई इतना बड़ा शराब माफिया नहीं है, अभी तक जितने भी मामले उनके संज्ञान में आए हैं वह सभी छोटे-छोटे विक्रेताओं के द्वारा फुटकर शराब बेचे जाने के है जिन पर विभाग ने समय-समय पर कार्रवाई की है। अब सवाल यह है कि यदि जिले में कोई बड़ा शराब माफिया नही है तो इन छोटे स्तर पर शराब बेचने वालों के पास सप्लाई कहाँ हो रही है। बता दें कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान लगे लॉक डाउन में भी शराब की डिलीवरी आसानी से लोगों तक की जा रही थी। और अब भी अवैध शराब की सप्लाई जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम ठेकेदार और उसके गुर्गों के द्वारा दोपहिया चार पहिया वाहनों से की जा रही है। अवैध शराब विक्रय के खिलाफ कार्रवाई ना होने के कारण आम जनता में रोष व्याप्त है। वहीं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी आर एन व्यास का कहना है कि हमारे पास सीमित संसाधन है और हम उसी से अधिक से अधिक कार्रवाई कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews