नगर परिषद द्वारा वार्डों को सेनेटाइज करने की पहल, अध्यक्ष खुद कर रहे सेनेटाइज

नगर परिषद द्वारा वार्डों को सेनेटाइज करने की पहल, अध्यक्ष खुद कर रहे सेनेटाइज

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

कोरोना संक्रमण से नगर के मुख्य मार्ग तथा वार्डों की गलियों को सेनेटाइज करने की पहल नगर परिषद के द्वारा विगत समय से की जा रही है। इसी कड़ी में नगर से जुड़े उपनगरीय क्षेत्र नर्मदा पुल पार साकेत नगर और हंस नगर में भी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम  द्वारा सैनिटाइजर मशीन के द्वारा कीटनाशक दवा छिड़काव किया जा रहा है।

बता दें कि नर्मदा पुल पार हंस नगर और साकेत नगर दोनों ही क्षेत्र शहर से जुड़े हुए हैं जो देवरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते हैं। उपनगरीय क्षेत्र के बाशिंदों के द्वारा लगातार क्षेत्र में सैनेटाइज किए जाने की मांग की जा रही थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने नगर परिषद के द्वारा इन दोनों ही क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। स्वयं परिषद के अध्यक्ष क्षेत्र में दवा का छिड़काव करते नजर आए। उपनगरी क्षेत्र के बाशिंदों ने नगर परिषद के द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की है।

वही परिषद के अध्यक्ष पंकज तेकाम का कहना है कि यह दोनों ही क्षेत्र डिंडोरी नगर परिषद की सीमा से जुड़े हुए हैं हालांकि दोनों ही क्षेत्र ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते हैं फिर भी दोनों ही तरफ से आम नागरिकों का जुड़ाव है और आना-जाना लगातार बना रहता है इस नाते नगर परिषद इन क्षेत्रों को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews