Corona Effect : बचाव के लिए ग्रामवासियों की अनूठी पहल, सीमाओं को किया सील

Corona Effect : बचाव के लिए ग्रामवासियों की अनूठी पहल, सीमाओं को किया सील

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी जिले की जनपद पंचायत अमरपुर में एक गांव ऐसा है जिसने अपनी सीमाओं को सील कर दिया। इस गांव में बाहर से आने वालों पर पाबन्दी लगा दी गई है।

एक ओर जहां पूरा देश कारोना महामारी की चपेट में है और प्रदेश में भी इस महामारी का संकट बढ़ता जा रहा जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने एक बड़ा फैसला लिया और अपने गांव में बाहर से आने जाने वालों पर पाबन्दी लगा दी| जिससे गांव के लोगों को कारोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके गांव तक यह बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

मामला अमरपुर जनपद के ग्राम पंचायत रामगढ़ का है, जहाँ ग्राम वासियों ने आपस मे चर्चा कर एक बड़ा फैसला लेते हुए गांव की सभी प्रवेश सीमाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। आपको बता दें इन दिनों कोरोना कोविड 19 महामारी के चलते देश में लॉक डाउन लगा हुआ है बावजूद इसके बड़ी तादाद में मजदूर वर्ग के लोग अपने गांव की ओर लौट रहे हैं ऐसे में कोई मजदूर अपने साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर गांव तक ना पहुंच जाए और गांव के अन्य लोग कोरोना वायरस की चपेट में ना आ जाए इस एहतियात के तौर पर गांव के जिम्मेदार ग्रमीणों ने रामगढ़ की सीमा सील कर सीमा पर दो ग्रामीणों को तैनात कर दिया है| जो गांव की तरफ आने जाने वालों पर नजर बनाए हुए हैं ।जब कोई बाहरी व्यक्ति गांव की सीमा में प्रवेश करता है तो उसे वही रोककर पूछताछ की जाती है बाहरी व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी के साथ आने के कारणों की जानकारियां ली जाती है ।

प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए गए सुझावों को ग्रामीण अपना रहे हैं वही देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे हैं। अमरपुर चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि उनके द्वारा अभी तक लॉक डाउन की अवधि में लॉक डाउन का उलंघन करने वाले 22 लोगों पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews