DIG ने पुलिस जवानों को दी व्यवस्था बनाने के साथ अपनी सुरक्षा की भी सलाह

DIG ने पुलिस जवानों को दी व्यवस्था बनाने के साथ अपनी सुरक्षा की भी सलाह

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

शहडोल संभाग के डीआईजी (DIG) पुलिस पी एस उइके (P.S.Uike) ने रविवार शाम जिले की पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद डिंडोरी पहुंच डी आई जी ने जिला मुख्यालय (district headquarter) में तैनात पुलिस बल (police) से जरूरी चर्चा भी की।

डीआईजी (DIG) ने रविवार शाम लगभग 6 बजे जिला मुख्यालय के अवंती बाई चौक सहित मुख्यालय में तैनात पुलिस बल को सुरक्षा, कानून व्यवस्था के साथ साथ अपनी पूर्ण सुरक्षा का भी ध्यान रखने और शासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी व परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी। डी आई जी के साथ पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी , एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी, याता यात प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने सोशल डिस्टेंस, सुरक्षा व्यवस्था सहित जिला पुलिस के इंतजामों के प्रति संतोष व्यक्त किया।कोरोना संक्रमण से बचने के लिये पुलिस अमले के लिएआवश्यकता अनुसार सुरक्षा हेतु जरूरी साधनों की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने की जानकारी भी दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews