कर्ज के बोझ में तेजस्वनी समूह, 8 महिने से महिलाओं को नही मिला वेतन

कर्ज के बोझ में तेजस्वनी समूह, 8 महिने से महिलाओं को नही मिला वेतन

डिण्डोरी।प्रकाश मिश्रा।
डिंडोरी जिले के तेजस्वनी समूह की महिलाए लगभग 8 माह से भुगतान न होने के कारण कर्जदार होने के साथ साथ परेशान है। जिसके कारण समूहों को सामग्रियों के उत्पादन एवं साहूकारों के तकादों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले भर के तेजस्वनी समूह की महिलाओ के द्वारा कोदो एव महुआ से निर्मित बिस्किट,टोस्ट, बर्फी, आदि की सप्लाई जिले भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में की जा रही थी,जिसका लगभग 8 माह से महिला एव बाल विकाश विभाग में आवंटन न आने की स्थिति में भुगतान नही हो पा रहा है। भुगतान को लेकर तेजस्वनी समूह के जिले भर की महिलाएं कर्जदार तो है ही, अब कर्ज को लेकर साहूकार भी परेशान करने लगे है।

महिलाओं ने की शीघ्र भुगतान कराये जाने की मांग

जिले भर में कार्यरत तेजस्वनी समूह की महिलाओं ने लंबित भुगतान शीघ्र कराये जाने की मांग जिला प्रशासन सहित प्रदेश सरकार से की है।

ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में होली का त्योहार भी है, अगर समय पर भुगतान नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में महिलाएं त्योहार भी सुकून के साथ नही मना पाएगी। महिलाओ ने मुख्यमंत्री के नाम आवेदन देते हुए तेजस्वनी समूहों को आवंटन जारी करने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews