शराब के नशे मे धुत्त पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मौके से फरार

शराब के नशे मे धुत्त पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मौके से फरार

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा।

शराब के नशे ने एक बार फिर एक परिवार को तबाह कर दिया घटना में जहाँ पत्नी की मौत हो गई वहीं आरोपी शराबी पति मौका पाकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम भर्रा टोला भानपुर मे मंलवार की रात लगभग दो बजे पति छोटेलाल और पत्नी अमला बाई चार अन्य रिस्तेदारों के साथ मिलकर शराब पी रहे थे इसी बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई विवाद बढने पर शराब के नशे मे धुत्त छोटेलाल यादव उम्र 50 वर्ष अपने पत्नी अमला बाई उम्र 48 पर घर मे रखें धार -धार हथियार फरसा से हमला कर दिया। जिससे पत्नी अमला बाई के दाहिने तरफ गाल और गर्दन मे गम्भीर चोट आई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जाता है कि घटना के बाद मृतिका का बेटा राजेश कुमार यादव ने डाँयल 100 को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी छोटेलाल यादव पिता ननकू यादव को अन्य ग्रामीणो के सहयोग से बाँध दिया। जब डायल 100 वाहन घटना स्थल पर पहुँचा इसी बीच की अवसर पाकर पत्नी का हत्यारा पति मौके से रस्सी तोड़कर फरार हो गया ।

घटना मे शामिल अन्य लोगों को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने खून से रंगे एक फर्सा और एक कुल्हाड़ी भी बरामद किया है जिनका घटना मे उपयोग किया गया है ।आरोपी छोटेलाल पिता नंनकू सिंह के खिलाफ धारा 302 .323.506 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जाँच मे जुटी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews