Dindori News: होली पर हुई डिंडौरी के नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति, सरकार ने जारी किया आदेश

Dindori News: होली पर हुई डिंडौरी के नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति, सरकार ने जारी किया आदेश

Dindori News: होली के दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिंडौरी के एसपी को हटाने के आदेश जारी किए हैं। अब नए पुलिस अधीक्षक की नुयुक्ति भी कर दिए गई है। एसपी संजय सिंह के बाद संजीव कुमार सिन्हा को जिला पुलिस का कप्तान बनाया गया है। बता दें संजीव कुमार सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रह हैं। वो पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहा. पुलिस महानिरीक्षक के पद में कार्यरत थे।

पूर्व एसपी संजय सिंह भोपाल में पदस्थ

गौरतलब है कि जिले के अमरपुर विकासखंड के जुनवानी में जेडीईएस स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं यौन शोषण की घटना को लेकर राष्ट्रीय बाल आयोग ने कड़ी आपत्ति जतायी थी। स्कूली बालिकाओं के साथ हुये यौन शोषण प्रकरण के मद्देनजर डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को सहायक महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ कर दिया गया है।

ये है मामला

दरअसल, बीते दिनों में जुनवानी के मिशनरी स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया था। पुलिस के पास मामला दर्ज होने के बाद प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया। इस मामले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपत्ति जताई और बुधवार को संजय सिंह को पद के हटाने के आदेश जारी कर दिए थे।

डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews