
Dindori News : मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ जिले के शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट सर्किट की वजह से मीटर के पास आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल परिसर में मौजूद स्टाफ व स्थानीय लोगों ने अग्नि शामक यंत्र से आग पर काबू पाया जा सका।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त जनरल वार्ड में लगभग 30 मरीज भर्ती थे। अस्पताल परिसर में मौजूद स्टाफ ने तत्काल आग को अग्नि शामक यंत्र से आग को बुझाया। और बड़ा हादसा होने से टल गया।
[dgv_vimeo_video id=”941990828″]
[dgv_vimeo_video id=”941991127″]
अस्पताल परिसर में तैनात गार्ड ने बताया कि अचानक मीटर सेक्शन के पास आग भड़क गई। अफरा तफरी का माहौल बन गया। धुआं फैलने से मरीज भी भागने लगे। मैंने फिर अग्नि शामक यंत्र से आग को बुझाया। अस्पताल के बी एम ओ डॉक्टर सतेंद्र परस्ते ने बताया कि आग को फिलहाल बुझा दिया गया है। वार्डों में मरीज इलाज के लिए भर्ती है लेकिन उन्हें कोई परेशानी नही है।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”941991299″]
