अच्छी खबर: डिंडोरी में 5 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर लौटे घर, अब एक्टिव केस 19

अच्छी खबर: डिंडोरी में 5 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर लौटे घर, अब एक्टिव केस 19

डिंडौरी| प्रकाश मिश्रा| Dindori District जिले में अब तक 5 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जो जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहपुरा व बजाग से 2-2 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं वहीं पांचवें मरीज को स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को आदिवासी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्रावास में स्थित क्वारंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया है ।

जिला अस्पताल के (DPM) विक्रम सिंह ने बताया कि अब जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 19 रह गई है। इससे पहले भी समनापुर व बजाग के एक-एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जिले में तीन दिन में 03 कोरोना पॉजिटिव केस मिले और 03 लोगों की तीसरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल से कोरोना जांच के लिये कुल 1409 सैंपल भेजे गए थे जिनमें से 1174 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है वहीं 24 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से और 05 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 211 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews