तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Dindori Accident

डिंडोरी, प्रकाश मिश्रा| डिंडोरी अमरकंटक मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे अमरकंटक मार्ग से डिंडोरी (Amarkantak To Dindori) की ओर आ रही एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई| हादसा (Accident) इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए | वही कार में सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम कारोपानी निवासी दोनों युवक अपनी निजी बलेनो कार लेकर डिंडोरी की ओर आ रहे थे तभी घानाघाट और टाकीनाला के बीच में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सड़क दुर्घटना इतनी भयानक थी कि गाड़ी ड्राइव कर रहे युवक को कार से बमुश्किल निकाला जा सका वही साथ में यात्रा कर रहे दूसरे युवक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। गाड़ी ड्राइव कर रहे मृतक युवक की पहचान नितिन पट्टा निवासी कारो पानी के रूप में की गई है। वहीं सड़क दुर्घटना में घायल दूसरा युवक नजदीकी रिश्तेदार होना बताया जा रहा है।

Dindori Accident

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews