पत्रकार ने डंपर मालिक पर लगाया घर आकर धमकाने का आरोप,पुलिस में मामला दर्ज़

Hoshangabad-police-team-took-action-on-illegal-mining-

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी जिले में रेत व्यापार में उपजे विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। अनाप-शनाप दामों पर बेची जा रही रेत के खिलाफ अखबारों और न्यूज चैनलों के माध्यम से लगातार जनहित में खबर उठाई जा रही है जिसे शासन और प्रशासन के संज्ञान में लाया जा रहा है।मीडिया के द्वारा जनहित में छेड़ी गई मुहिम से जहां रेत कारोबारी परेशान है वही जिले के डंपर मालिकों को भी मीडिया की यह मुहिम रास नहीं आ रही है। जिसके चलते डंपर मालिक अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

आरोप है कि रविवार की देर रात एक समाचार पत्र के पत्रकार राजेश विश्वकर्मा के घर जाकर डंपर मालिकों के द्वारा धमकी दी गई। ये मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्रकार राजेश विश्वकर्मा ने डंपर मालिक राजेंद्र कुशराम और अभिजीत सिंह के खिलाफ घर में जाकर धमकी देने तथा पत्रकारों के खिलाफ गाली गलौज करने की पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पत्रकार ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि यदि उसके और उसके परिवार के साथ यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो यह दोनों ही व्यक्ति उसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। वहीं पूरे मामले की शिकायत जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक संजय सिंह से भी की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews