दस दिन के मासूम को जंगल में फेंक गायब हुई मां, नंदिनी ने दी नवजात को नई जिंदगी

दस दिन के मासूम को जंगल में फेंक गायब हुई मां, नंदिनी ने दी नवजात को नई जिंदगी

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा।

दुनिया में मां को भगवान से भी बड़ा ओहदा दिया जाता है किंतु कतिपय महिलाओं ने अपने कुकृत्य से इस सम्मान को शर्मसार कर दिया है । जी हां ऐसा ही एक मामला डिंडोरी जिले के करंजिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खुरखुरी दादर से सामने आया है जहां लगभग 10 दिन के मासूम को एक निर्दयी मां ने मरने के लिए जंगल में फेंक दिया।

कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है इसी तर्ज पर गांव की ही एक ममता मयी मां नंदिनी पड़वार की अचानक से उस बच्चे पर नजर पड़ी और उसने उसे अपने साथ अपने घर ले आई। नंदिनी ने पूरी घटना की जानकारी अपने ग्राम के सरपंच इतवारी सिंह को दी ।इतवारी सिंह ने नजदीकी पुलिस थाने में मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर नवजात को करंजिया स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को वाहन 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया जहां उसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है बता दें कि बच्चा स्वस्थ है बच्चे का वजन लगभग 3 किलो है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews