पिकअप वाहन पलटने से महिला पुरुषों के साथ बच्चे भी घायल

पिकअप वाहन पलटने से महिला पुरुषों के साथ बच्चे भी घायल

डिंडोरी। प्रकाश मिश्रा।

डिंडोरी पुष्पराजगढ़ तहसील के करण पठार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूआ दंड से अंमदरी जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा बताया जाता है कि सुआ दंड से यात्रियों को लेकर अंमदरी जा रहा था ।वाहन के पलटते ही पिकअप में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना 108 विक्रमपुर को मिली। जिस में तैनात ईएमटी नंदकिशोर मार्को पायलट संतोष टांडिया घटनास्थल पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय डिंडोरी पहुंचाया। घायलों में महिलाएं ,पुरुष तथा बच्चे भी शामिल हैं। 108 के पायलट ने बताया कि घटना जिला अनूपपुर की है किंतु घटनास्थल से डिंडोरी चिकित्सालय नजदीक पड़ता है इसीलिए घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके फेस के लिए इन्हें डिंडोरी जिला चिकित्सालय लाया गया है। खबर लिखे जाने तक घायलों का इलाज जारी है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews