दिव्यांग बच्चों को बाटें कम्बल एवं स्कूल बैग

दिव्यांग बच्चों को बाटें कम्बल एवं स्कूल बैग

डिंडोरी। प्रकाश मिश्रा।

मदर टेरेसा हा. से. स्कूल डिंडोरी के सौजन्य से विशेष आवश्यकता वाले 50 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। बता दें कि मदर टेरेसा स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष गरीब , बेसहारा , बाढ़ पीडितों आदि की मदद के लिए स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर चैरिटी स्टाल लगाए जाते हैं और उसमें से जमा हुई धनराशि से लोगो की जरूरत के अनुसार मदद की जाती है। छात्र- छात्राओं में मानव सेवा तथा सहयोग की भावना जागृत करने के उददेश्य से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अभिभावकों का अमूल्य योगदान भी कार्यक्रम की सफलता का आधार रहा। स्कूल प्रबंधक फादर जोसेफ परियापुरम के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ तथा छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे इस दौरान मदर टेरेसा स्कूल के फादर, उनका पूरा स्टाफ ,खेल विभाग से आरती सोधिया जिला पंचायत से आंकक्षा मेडम,शाला की प्रधानअध्यापक सिंगराम आराधना पचौरी, संध्या वर्मन, रेखा दुबे, ममता विश्कर्मा, पान्डे मेडम और छात्रावास अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews