पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष जन-जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष जन-जागरूकता अभियान

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए डिण्डोरी पुलिस विशेष जन जागरूकता अभियान चला रही है लगातार विभिन्न माध्यमों को अपनाते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने, लॉक डाउन के दौरान शासन के नियमों और निर्देशों का पालन करने की अपील आम जनता से की जा रही है।

इसी कड़ी में सोमवार की दोपहर रानी अवंती बाई चौक में पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अखिलेश दहिया के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें यमराज की भूमिका अदा करता हुआ कलाकार कोरोना वायरस संक्रमण से बचे रहने तथा संक्रमण से बचाव के लिए बताए गए जरूरी उपायों को अपनाकर अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील करता नजर आया।

यमराज कलाकार ने डिंडोरी जिले की आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना मृत्यु के देवता यम का दूत है जो भी व्यक्ति भयावह वायरस के संपर्क में आएगा उसे अपने जीवन से हाथ धोना पड़ेगा ।संक्रमण से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहें, मास्क का उपयोग करें, बार-बार हाथों को साबुन से धोएं एक दूसरे के बीच में निर्धारित दूरी बनाए रखें। इन उपायों को करने से ही कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है ।

बता दें कि पुलिस तथा जिला प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने का की सुखद परिणाम है कि अभी तक हमारा जिला कोरोना के संक्रमण से मुक्त है किसी भी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि प्रशासनिक तौर पर नहीं की गई है । जिले में स्वास्थ्य विभाग का अमला भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। पुलिस के द्वारा किए जा रहे जन जागरण के इस प्रकार के प्रयास निश्चित ही लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे जिससे जीवन सुरक्षित रह सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews