
डिंडौरी, प्रकाश मिश्रा| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के डिंडोरी (Dindori) जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक (Accident) हादसा हो गया| लोहे की सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीनों मजदूरों की दबकर मौत हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हुए हैं| जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है|
जानकारी के मुताबिक, जिले के तहसील मुख्यालय शहपुरा से जबलपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई| ट्रॉली में लोहे की सरिया भरी हुई थी| जो कि अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सरिया के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा बरखेड़ा में अपना स्टोर बनाया गया है। यहां से ट्रैक्टर में सरिया भरकर अमठेरा में बन रही पुलिया के लिए लाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया|
निदेशक और संपादक

