डिंडोरी में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप

डिंडोरी में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप

डिंडौरी| प्रकाश मिश्रा| Dindori जिले में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| सोमवार को दो नए पॉजिटिव मामले मिलने के बाद जिले के प्रशासनिक अमले के साथ आम नागरिकों में भी हलचल तेज हो गई है। अभी तक जिले में कुल 2 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमें से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी जिसे स्वास्थ्य विभाग के व्दारा डिस्चार्ज कर दिया गया था । दूसरा मामला शहपुरा में मिला था जिसे डिंडोरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था ।

अभी ताजा मामला समनापुर विकासखंड और बजाग विकासखंड का है, जहां के क्वारेंटाइन सेंटर से 2 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं | जिसकी पुष्टि डिंडोरी सीएमएचओ डॉ आर के मेहरा ने की है। नए मामलों के सामने आने के बाद जिले के हालात बदलते हुए नजर आ रहे हैं। पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है ।

ज्ञात हो कि प्रदेश के अन्य जिलों से डिंडोरी (Dindori District) जिले में बड़ी संख्या में मजदूरों का आना जारी है । अपने घरों को छोड़ दूरदराज अन्य राज्यों में रोजी रोटी के लिए काम करने गए हुए मजदूर कोरोना संक्रमण की वजह से अब अपने घरों की ओर लौट रहे हैं । ऐसे प्रवासी मजदूरों की प्राथमिक जांच के उपरांत नजदीकी क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर आइसोलेट किया गया जा रहा है। बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से डिंडोरी जिले में पहुंच रहे मजदूरों के कारण जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के आसार तेजी से नजर आ रहे हैं । अभी तक डिंडोरी जिला ऑरेंज जोन में था जिसकी वजह से लॉक डाउन पीरियड में काफी हद तक नियमानुसार छूट जिला प्रशासन के व्दारा आम नागरिकों को प्रदान की गई थी। लगातार बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या को देखते हुए निश्चित तौर पर जिला प्रशासन इस छूट में कटौती कर सकता है | डिंडोरी जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं ।जिले में दो और कोरोना पॉजीटिव मामलों की पुष्टि होने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews