डिंडोरी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते,कार्यकर्ताओं से मांगे सुझाव

डिंडोरी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते,कार्यकर्ताओं से मांगे सुझाव

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री एवं डिंडोरी मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का डिंडोरी आगमन हुआ। इस दौरान उन्होने जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए वर्तमान समय में कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर सरकार की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी ।

कार्यकर्ता सावधान व सुरक्षित रहें

कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। सावधान रहकर हम कोरोना के संक्रमण से बचे रह सकते हैं। जब हमारे कार्यकर्ता सुरक्षित रहेंगे तब वे अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण से बचाव के उपाय और उनके लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचा सकेंगे ।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश की जनता से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें मास्क लगाएं गमछे का उपयोग करें ताकि स्वयं भी संक्रमण से बचें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित कर सकें ।उन्होंने कहा कि भारत के अंदर संक्रमण तो है किंतु अच्छी बात यह है कि ज्यादातर लोग इस जंग में जीत हासिल कर स्वस्थ भी हो रहे हैं।

वन नेशन वन राशन कार्ड

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि सरकार ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित सभी लोगों के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था की है जिससे आप देश के किसी भी हिस्से में रहें, आपको राशन उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा सूखा खाद्यान्न सभी प्रभावित लोगों तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था सरकार के द्वारा सुनिश्चित की गई है। माताओं बहनों को उज्जवला गैस योजना का लाभ सब्सिडी के माध्यम से उनके खाता तक पहुंचाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं ।विकलांग बेसहारा लोगों की मदद का वादा सरकार ने किया है उस पर हमारा दायित्व है कि ऐसे लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

कोरोना संक्रमण से बचाव के मामले में भारत की अन्य देशों से बेहतर स्थिति

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व के कई देश भारत की ओर निगाह लगाए बैठे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठोस प्रयासों की वजह से आज भारत कोरोना की लड़ाई में विश्व के कई देशों से आगे है इन्हीं ठोस प्रयासों की वजह से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जंग में जीत हासिल की जा सकी है इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

ये रहे उपस्थित

जिला भाजपा कार्यालय मे चर्चा के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद जैन अशोक अवधिया पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुनील जैन राजेंद्र पाठक ज्ञानदीप त्रिपाठी, पूर्व विधायक डी सी उरैती, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना जैन सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews