महिला ने पेड़ से लगाई फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला ने पेड़ से लगाई फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

जिला मुख्यालय के ग्राम रूसा में एक 34 वर्षीय महिला ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह आखिर क्या थी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है । फिलहाल इस पूरे मामले कि पुलिस तफ्तीश कर रही है।

मामला डिंडोरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रूसा ग्राम का है जहां सुन्नी बाई पति दुब सिंह उम्र 34 ने अज्ञात कारणों से घर के नजदीक बबूल के पेड़ में कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा बनवाया मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।

मृतिका के पिता से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सुन्नी बाई विगत 11 वर्षों से अपने दो बच्चों के साथ अपने पिता के यहां पर रह रही थी। शनिवार के दिन ससुराल में हुए दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौटने के बाद अपने पिता के घर ना आकर करीबियों के घर रह रही थी।मंगलवार सुबह जब मृतका के पिता बाहर जाने के लिए उठे तब उन्होंने देखा की बबूल के पेड़ पर सुन्नी बाई कपड़े से बने फंदे से लटकी हुई है। जिसकी सूचना पिता ने घर के सभी सदस्यों को देने के बाद कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews