एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेगा 15 अगस्त, बड़े पर्दे से लेकर OTT तक देखें ये फिल्में और वेब सीरीज

दिवाली, दशहरा और ईद के अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। चलिए जान लेते हैं कि इस 15 अगस्त पर आपको क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।
15 august Release

15 अगस्त (15 august Release) एक ऐसा दिन है जब हर कोई देशभक्त में डूबा हुआ नजर आता है। स्वतंत्रता दिवस का यह दिन बहुत ही खास होता है क्योंकि यह हमारे देश की आजादी से जुड़ा है। सभी जगह इस दिन जश्न मनाया जाता है वह लोग देशभक्ति में डूबे नजर आते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस दिन के लिए खास तौर पर तैयारी की जाती है

बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक दर्शकों के मनोरंजन के लिए 15 अगस्त को कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। ये 79वां स्वतंत्रता दिवस है तो चलिए जान लेते हैं कि इस बार आपके लिए कौन-कौन सी फिल्में रिलीज की गई है या की जाने वाली है।

वॉर 2

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी अपनी इस शानदार फिल्म के साथ आज दर्शकों के बीच हाजिर हो चुके हैं। 15 अगस्त के दिन छुट्टी है इसलिए आप चाहे तो देशभक्ति से भरी इस फिल्म को थिएटर में एंजॉय कर सकते हैं। इसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर दोनों ही आपको देश के रंग में रंग हुए नजर आएंगे।

कूली

साउथ के चर्चित अभिनेता रजनीकांत स्वतंत्रता दिवस का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ने वाले थे। लोकेश कनकराज के डायरेक्शन में बनी उनकी फिल्म कूली आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का कैमियो भी दिखाया जाएगा।

सारे जहां से अच्छा

स्कैम 1992 में अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीतने वाले प्रतीक गांधी और सनी हिंदूजा अब अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज सारे जहां से अच्छा के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 13 अगस्त को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। इंडिपेंडेंट डे पर आप इसका आनंद ले सकते हैं।

तेहरान

यह एक धांसू कहानी है जिसमें आपको बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की शानदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। सिनेमाघर में ना सही लेकिन इस बार जॉन में ओटीटी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की सोची है। फैंस लंबे समय से उनके आने का इंतजार कर रहे थे और अब तेहरान आज से zee5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

अंधेरा

अगर आप हॉरर फिल्में देखने की शौकीन हैं, तो 15 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर हॉरर थ्रिलर अंधेरा देख सकते हैं। इस गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ये कहानी आपने रोंगटे खड़े कर देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews