16 साल बाद लौटेंगे रैंचो, राजू और फरहान, ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर बड़ा अपडेट

3 इडियट्स की गिनती इंडियन सिनेमा के इतिहास की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में होती है। अब फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी है इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है।
3 Idiots

राजकुमार हिरानी ने 16 साल पहले फिल्म 3 इडियट्स बनाई थी। कॉमेडी के साथ-साथ बेहतरीन संदेश देने वाली इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। ये आज भी लोगों की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। अब फिल्म मेकर ने इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

राजकुमार हिरानी के मुताबिक वह और उनके लेखक अभिजीत जोशी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके जरिए रैंचो, राजू और फरहान आज के वक्त में क्या कर रहे हैं यह दिखाया जाएगा। साल 2009 में जब यह फिल्म आई थी तब आमिर खान के किरदार रैंचो को लद्दाख में टीचर दिखाया गया था। फरहान वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन गया था और राजू भी अच्छी तरह से सेटल हो गया था।

3 ईडियट्स का आएगा सीक्वल

राजकुमार हिरानी ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ हुई बातचीत में फिल्म के सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के बारे में नहीं होगी। मैं अभी उसे स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और बहुत काम बाकी है। 15-20 साल बाद इन किरदारों का क्या होता है इस पर विचार किया जा रहा है। फिल्म मेकर के मुताबिक अब उनकी शादी हो चुकी है। बच्चे भी हैं और वह मिड लाइफ क्राइसिस से गुजर रहे हैं इसलिए यह देखना होगा कि आगे क्या होता है।

क्या दिया जाएगा खास मैसेज

ओरिजिनल फिल्म में भारत के एजुकेशन सिस्टम पर फोकस किया गया था। फिल्म का मशहूर डायलॉग ऑल इज वेल हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार लाइनों में से एक है। जब उनसे यह पूछा गया कि कोई मैसेज होगा तो हिरानी ने कहा बिल्कुल एक बहुत बड़ा मैसेज।

कैसी होगी स्टार कास्ट

3 ईडियट्स में सभी कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इसके सीक्वल में आमिर खान, शरमन जोशी और माधवन और करीना कपूर को अपने पुराने किरदार में देखा जाएगा। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि दूसरे किरदारों की वापसी होगी या नहीं। बोमन ईरानी, ओमी वैद्य, मोना सिंह और जावेद जाफरी शामिल हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews