जितना ‘पंचायत’ के ‘बनराकस’ ने भी नहीं हँसाया, उससे भी कई ज्यादा हँसाएगी ये 3 वेब सीरीज, परिवार के साथ भी देख सकते हैं

अगर आप कॉमेडी सीरीज देखने का मन बना रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको तीन ऐसी कॉमेडी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो ओटीटी पर मौजूद हैं और आपको भरपूर हंसाएंगी। ये सीरीज आपको पंचायत और गुल्लक से भी ज्यादा अच्छी लग सकती हैं।
जितना ‘पंचायत’ के ‘बनराकस’ ने भी नहीं हँसाया, उससे भी कई ज्यादा हँसाएगी ये 3 वेब सीरीज, परिवार के साथ भी देख सकते हैं

कॉमेडी सीरीज पंचायत ने दर्शकों को खूब हंसाया। इसके तीन सीजन आ चुके हैं और सभी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। ऐसे में ज्यादातर लोग पंचायत जैसी सीरीज देखना पसंद करते हैं। वहीं, अब सभी दर्शक पंचायत 4 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि पंचायत जैसी ही कई अन्य शानदार सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं, जिन्हें देखकर भरपूर आनंद लिया जा सकता है।

आज हम आपको तीन ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको हंसी और रोमांच से भर देंगी। ये सीरीज बिल्कुल पंचायत की तरह मजेदार हैं और आपको रियल लाइफ एक्सपीरियंस का अहसास कराएंगी। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप इन सीरीज को किन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

मामला अलग है (Netflix)

अगर आप रवि किशन के फैन हैं, तो मामला अलग है जरूर देखनी चाहिए। यह सीरीज आपको एकदम पंचायत जैसा ही फील देगी। इसमें भारतीय लीगल सिस्टम को बेहद हास्य और मजेदार तरीके से दिखाया गया है। हर एक एपिसोड में आपको भरपूर मनोरंजन मिलेगा और हंसी का अलग ही तड़का देखने को मिलेगा। इस सीरीज में रवि किशन के अलावा निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल और अन्य सितारे नजर आएंगे। आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

दो पहिया (Amazon Prime Video)

इसके अलावा आप दो पहिया भी देख सकते हैं। यह सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है और बिहार के धड़कपुर गांव की एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है। यह गांव पूरे देश में क्राइम फ्री माना जाता है, लेकिन शादी में गिफ्ट के तौर पर खरीदी गई एक मोटरसाइकिल शादी से 7 दिन पहले ही चोरी हो जाती है। इसके बाद पूरे गांव में हलचल मच जाती है। यह शो पंचायत से भी ज्यादा अच्छा लग सकता है। इस शो में आपको गजराज राव, शिवानी रघुवंशी और कई अन्य सितारे देखने को मिलेंगे। आप इस सीरीज को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लाखों में एक (Amazon Prime Video)

इसके साथ ही आप लाखों में एक भी देख सकते हैं। यह भी एक शानदार सीरीज है, जो भारतीय नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन को दिखाती है और यह कि वे कैसे अपने संघर्षों का सामना करते हैं। यह एक अंडरडॉग शो है, जो आपको बेहद पसंद आ सकता है। यह सीरीज पंचायत जितनी ही मजेदार होगी। इसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्रों के जीवन की झलक भी देखने को मिलेगी। इस सीरीज में विश्वास कल्याण रथ, श्वेता त्रिपाठी, ऋत्विक सहोर और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews