एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेगा अक्टूबर, रिलीज होगी ये धमाकेदार 5 फिल्में

Upcoming Movies

Upcoming Movies : फिल्में देखने वालों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत खास और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। जी हां अक्टूबर के महीने में कई सारी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है जो लोगों को काफी ज्यादा एंटरटेन करेगी। इसमें कुछ बड़े बजट की फिल्में शामिल है तो कुछ कम बजट की सभी फिल्में अलग-अलग थीमों पर बनाई गई है। अगर आप फ़िल्में देखने के शौकीन है तो अक्टूबर का महीना आपके लिए खास साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली है।

यहां देखें अक्टूबर की Upcoming Movies की लिस्ट

यारियां 2

अक्टूबर के महीने में बॉलीवुड फिल्म यारियां 2 रिलीज की जाने वाली है। ये फिल्म 20 अक्टूबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अब देखना ये होगा कि यारियां की तरह यारियां 2 कमाल कर पाती है या नहीं।

गणपत

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म गणपत भी अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 29 अक्टूबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर लोग अभी से ही काफी ज्यादा उत्सुक है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है।

थैंक्यू फॉर कमिंग

अक्टूबर में सबसे पहले फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग रिलीज की जाने वाली है। ये फिल्म 6 अक्टूबर के बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म को देखने लोग उत्सुक है। ये फिल्म भूमि पेडनेकर और गर्ल गैंग की है। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

मिशन रानीगंज

रियल लाइफ पर फिल्में देखना करते हैं पसंद तो ये फिल्म आपके लिए जोरदार साबित हो सकती है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को सिनेमा हॉल में रिलीज की जाएगी।

लियो

दक्षिण के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो सिनेमाघरों में 19 अक्टूबर के दिन रिलीज की जाने वाली है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews