
ट्रैवल कितना भी लंबा हो या कितना भी छोटा, उसका मजा तभी पूरा आता है जब बैकग्राउंड में अच्छे गाने बज रहे हों। सोचिए… गाड़ी की खिड़की से बाहर गुजरते खेत, पहाड़ या सड़क पर दौड़ती रोशनियां और कानों में बजते फेवरेट हिंदी गानों का कॉम्बिनेशन किसी भी ट्रिप को यादगार बना देता है। अच्छे गानों की प्लेलिस्ट सफर को मजेदार बनाने के साथ-साथ थकान भी पलभर में गायब कर देती है। आजकल ज्यादातर लोग ट्रैवल पर निकलने से पहले ही अपने पसंदीदा गानों की लिस्ट बना लेते हैं, ताकि नेटवर्क की टेंशन के बिना भी सफर का असली मजा लिया जा सके।
अब सवाल ये है कि आखिर कौन से गाने हैं, जो हर ट्रैवलर की प्लेलिस्ट में होने चाहिए, जिससे आप अपनी ट्रिप को एंजॉय कर सके। आज के आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे सुपरहिट ट्रैक के बारे में बताएंगे, जो आपके सफर को खूबसूरत याद बना देगा।
आवाज दो हमको
फिल्म दुश्मन का यह गाना लता मंगेशकर और उदित नारायण की आवाज में किसी जादू से कम नहीं है। सड़क पर गाड़ी दौड़ रही हो और बैकग्राउंड में ये मेलोडी बजे तो लगता है, जैसे सफर भी गाना गुनगुना रहा हो। यह गाना दिल को सुकून देता है और ट्रैवल का मूड तुरंत बदल देता है।
यूं ही चला चल
अगर सफर को और भी जोशिला बनाना चाहते हैं, तो शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश का यह गाना परफेक्ट है। उदित नारायण, कैलाश खेर और हरिहरण की तिकड़ी ने इसे और भी खास बना दिया। यूं ही चला चल राही… की धुन सुनते ही लगता है कि गाड़ी की रफ्तार और दिल की धड़कन एक ही ताल पर चल रहे हैं।
जिंदगी एक सफर सुहाना
पुराने गानों की बात ही अलग है। किशोर कुमार की आवाज में सजा यह एवरग्रीन ट्रैक सफर का नेचुरल पार्ट लगता है। कार की खिड़की से आती ठंडी हवा और जिंदगी एक सफर सुहाना… की धुन इस कॉम्बिनेशन से सफर खूबसूरत हो ही जाता है। हर उम्र के लोग इस गाने को उतने ही प्यार से सुनते हैं, जैसे मानो पहली बार सुन रहे हों।
सूरज डूबा है
अब अगर दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल रहे हैं, तो रॉय फिल्म का यह गाना जरूर प्लेलिस्ट में होना चाहिए। अरिजीत सिंह की आवाज और पार्टी वाली बीट्स मूड को तुरंत हाई कर देती हैं। सूरज डूबा है यारों… बजते ही गाड़ी में हर कोई खुद-ब-खुद गाने लगता है।
फलक तक चल साथ मेरे
लॉन्ग ड्राइव सिर्फ दोस्तों के लिए नहीं होती, कभी-कभी खास पलों के लिए भी होती है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पार्टनर के साथ सफर पर हैं, तो टशन फिल्म का यह गाना परफेक्ट ऑप्शन है। उदित नारायण और महालक्ष्मी अय्यर की आवाज इस गाने को और भी रोमांटिक बना देती है। रास्ता चाहे कितना भी लंबा हो, इस गाने के साथ वह पल हमेशा के लिए दिल में बस जाता है।
आप भी करें एड
बता दें कि गाना हर मर्ज की दवा माना जाता है। यह हर परिस्थित में आपके मूड को बेहतर बना सकता है। ऐसे में अच्छे गानों की वजह से रास्ते लंबे नहीं लगते, थकान नहीं होती और सफर का हर पल एक यादगार बन जाता है। यही वजह है कि ट्रैवल से पहले एक शानदार प्लेलिस्ट बनाना उतना ही जरूरी है, जितना बैग पैक करना होता है। अगली बार जब भी आप ट्रिप पर निकलें, तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर डालें।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

