Netflix की 4 ऐसी फिल्में, जिन्हें देखना हर किसी के बस की बात नहीं

नेटफ्लिक्स पर थ्रिल और सस्पेंस भरी मूवी देखने के शौकीन हो तो यह मूवी जरूर देखें, जिन्हें देखने के बाद आपके दिमाग की नसें भी फट सकती हैं और यहां तक कि सर भी घूम सकता है लेकिन एक बार जो देख लोगे तो दोबारा देखे बिना रह नहीं नहीं पाओगे 
Netflix की 4 ऐसी फिल्में, जिन्हें देखना हर किसी के बस की बात नहीं

अगर आप सस्पेंस थ्रिलर मूवी के दीवाने हैं, तो यह आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, जो ट्विस्ट और टेंशन से भरपूर हैं। हमने आपके लिए कुछ फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा।

Don’t Breathe, The Call, Platform, Fractured, The Occupant, The bird और Spiderhead ऐसी फिल्में हैं, जो क्राइम, ड्रामा और साइकोलॉजी का जोरदार कॉम्बिनेशन हैं। हर मूवी आपके दिमाग को हिला देगी और आखिरी सीन तक सस्पेंस बरकरार रखेगी। कही आपको टाइम ट्रेवल और मौत की मिस्ट्री का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा तो कही केदियो के बिच खाने को लेकर जंग इंसानियत के ऊपर सवाल उठाने पर मजबूर करेगी तो किसी फिल्म में कैदी को प्यार की खाते देखोगे|

Don’t Breathe – सांस ली और जान जाएगी

2016 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ऐसी थ्रिलर मूवी है, जो आपको हर पल सस्पेंस में रखेगी। तीन चोर एक अंधे रिटायर्ड मैन के घर में चोरी करने घुस जाते हैं, लेकिन जिस घर में वे घुसे थे, वहां का माहौल इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उन चोरों की हालत खराब हो जाती है। खिड़कियों की सलाखें और अंधेरे कमरे का डर इस फिल्म में और भी ज्यादा थ्रिल भर देते हैं। यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो टेंशन और एक्शन से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं।

The Call – टाइम ट्विस्ट से भरी थ्रिलर

यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी, जिसमें टाइम ट्रैवल और मर्डर से जुड़ी मिस्ट्री का अनोखा कॉम्बिनेशन दिखाया गया है। इस फिल्म में एक फोन कॉल के जरिए दो औरतें एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं, लेकिन उनके बीच 20 साल का फासला होता है। यह कॉल एक सीरियल किलर की वजह से बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाता है। फिल्म में एक्टर्स ने जबरदस्त एक्टिंग की है। अगर आपको ट्विस्टिंग और टाइम ट्रैवलिंग पसंद है, तो यह मूवी आपको जरूर देखनी चाहिए।

फ्रैक्चर्ड: साइकोलॉजिकल ट्विस्ट का जादू

“फ्रैक्चर्ड” एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो 2019 में रिलीज हुई। सैम वर्थिंगटन इस फिल्म में एक पिता के रोल में हैं, जो अपनी पत्नी और बेटी को हॉस्पिटल ले जाता है। लेकिन हॉस्पिटल में उनकी फैमिली गायब हो जाती है, और उसे लगता है कि कुछ गलत हो रहा है। फिल्म का सस्पेंस आखिरी सीन तक बरकरार रहता है, और इसका ट्विस्ट आपको हैरान कर देगा। डायरेक्टर ब्रैड एंडरसन ने इस मूवी में टेंशन और मिस्ट्री को बखूबी दिखाया है।

द ऑक्यूपेंट: रियल एस्टेट का डार्क थ्रिलर

“द ऑक्यूपेंट” एक स्पैनिश थ्रिलर है, जो 2020 में रिलीज हुई। ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अपनी पुरानी अपार्टमेंट को छोड़ने के बाद उसकी नई फैमिली को परेशान करने लगता है। जेवियर गुटिरेज की एक्टिंग इस मूवी को और डरावना बनाती है। फिल्म में रियल एस्टेट की दुनिया को एक डार्क ट्विस्ट के साथ दिखाया गया है। अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर और अनप्रेडिक्टेबल ट्विस्ट्स पसंद हैं, तो ये मूवी आपके लिए परफेक्ट है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews