Dream Girl 2 की सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला, शानदार लुक में नजर आए सेलेब्स

Dream Girl 2 success party

Dream Girl 2 Success Party: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म में अनन्या पांडे को भी मुख्य किरदार में देखा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा है और यह  100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए इसके सभी सितारों और पूरी टीम के लिए एक सक्सेस पार्टी का आयोजन मुंबई में किया गया। इस पार्टी के दौरान सितारों की महफिल सजी और आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर समय अनिल कपूर जैसे एक्टर यहां पर दिखाई दिया।

नजर आए ये सितारे

‘ड्रीम गर्ल 2’ की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने डैशिंग अंदाज में पहुंचे और कैमरा के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए उनका कूल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इस पार्टी में अपने जबरदस्त लुक में दिखाई दीं, उन्होंने काले रंग के टॉप के साथ स्कर्ट पहनी हुई थी और स्लीक बन में उनका लुक काफी शानदार था।

Dream Girl 2

ड्रीम गर्ल 2 की टीम

‘ड्रीम गर्ल 2’ में अहम किरदार निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्य पांडे को यहां रेड हॉट अवतार में देखा गया। खुले बालों और न्यूड मेकअप में फिल्म के पोस्टर के आगे उन्होंने जमकर पोज दिए और सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया।

फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना भी फिल्म की सक्सेस पार्टी में काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने ब्लैक रंग का सूट पहना हुआ था और साथ में उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप भी मौजूद थी। टेलीविजन और बॉलीवुड का चर्चित चेहरा एकता कपूर भी यहां पर नजर आईं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews