“बायकॉट लाल सिंह चड्डा” पर आमिर खान ने जताया दुख, लोगों से की फिल्म देखने की अपील, कही ये बात, जानें

“बायकॉट लाल सिंह चड्डा” पर आमिर खान ने जताया दुख, लोगों से की फिल्म देखने की अपील, कही ये बात, जानें

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर लगातार आमिर खान (Amir Khan) की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्डा (Lal Singh Chaddha) का बहिष्कार किया है। लोग अलग-अलग कारण बताते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। बता दें की फिल्म इस साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद आमिर खान बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। रिलीज के कुछ दिन पहले ही बायकॉट लाल सिंह चड्डा पर आमिर ने दुख जताया है। मीडिया से खास बातचीत करते हुए आमिर खान ने फिल्म से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए और लोगों से फिल्म देखेने की अपील भी की।

यह भी पढ़े… OnePlus 10RT जल्द होगा भारत में लॉन्च, हो चुका है मॉडल नंबर और फीचर्स का खुलासा, जानें यहाँ

रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने मीडियाकर्मियों से कहा की, “कुछ लोगों यह लगता है की मैं भारत को पसंद नहीं करतस है, लेकिन यह सच नहीं है। जब लोग मेरी फिल्म का इस तरह से बहिष्कार करते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है।” उन्होनें लोगों ने अपील करते हुए कहा है की, “मैं अनुरोध करता हूँ की मेरी फिल्म को बायकॉट ना करें और कृपया उसे देखने जरूर जाएं।” हालांकि अब तक आमिर खान के इस बयान की पुष्टि नहीं हो पाई है।

फिल्म लाल सिंह चड्डा में ऐक्टर आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आने वाली है। इन दोनों की जोड़ी पहले में 3 इडियट्स में धमाल मचा चुकी है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद आमिर के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म को बहिष्कार भी किया जा रहा है। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म “फॉरेस्ट गंप” की रीमेक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews