20 जून को थिएटर में रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, CBFC के साथ विवाद का हुआ अंत,

हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी फिल्म चलेगी या नहीं, इसे लेकर वह टेंशन में हैं। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड से सर्टिफिकेशन जल्दी मिल गया है।
Sitaare Zameen Par

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से प्रसिद्ध एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने 37 साल के करियर में उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा, कुछ ऐसे भी किरदार निभाए हैं जो आज भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं। इन दिनों वह फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तीन साल बाद कमबैक करने वाले अभिनेता की यह फिल्म 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर वह अभी से ही परेशान हो गए हैं।

हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी फिल्म चलेगी या नहीं, इसे लेकर वह टेंशन में हैं। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड से सर्टिफिकेशन जल्दी मिल गया है।

चल रहा था विवाद

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड से फिल्म के सर्टिफिकेशन के साथ कुछ कट्स को लेकर कर विवाद हुआ था। लेकिन इसके रिलीज होने से पहले ही मुद्दा सुलझ गया है। फिल्म में से दो सीन को काटने के लिए कहा गया था, जिसे लेकर आमिर खान और डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना का मानना था कि ये सीन और डायलॉग कहानी के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए उन्हें हटाना ठीक नहीं होगा, जिस कारण फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी हो रही थी।

ये सितारे आएंगे नजर

हालांकि, अब यह मुद्दा सुलझ चुका है। फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही काफी विवादों में रह चुकी है। ऐसे में इस फिल्म को सपोर्ट की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है। मूवी स्पेनिश हिट चैंपियंस से प्रेरित है, जिसमें आमिर खान एक अल्कोहलिक बास्केटबॉल कोच का किरदार निभा रहे हैं, जो 10 खास बच्चों को पैरालंपिक के लिए तैयार करते हैं। साल 2007 में रिलीज़ हुई तारे ज़मीन पर का सिक्वल है। फिल्म में जेनेलिया डीसूजा और दर्शील सफारी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसका प्रोडक्शन खुद आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। अमिताभ भट्टाचार्य ने इस फिल्म के गीत लिखे हैं, जिन पर संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है।

OTT पर नहीं होगी रिलीज

फिल्म में औरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, समवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर नजर आएंगे। फिलहाल, यह फिल्म केवल बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। वहीं, दर्शकों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट भी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews