आमिर खान ने बताया अपना वेडिंग प्लान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग करेंगे शादी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी शादी कर रहे हैं। अब उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि प्राइवेट तरीके से परिवार और दोस्तों के बीच वह गौरी के साथ शादी करने वाले हैं।
Aamir Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पिछले कुछ दिनों से अपनी तीसरी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 5 जुलाई को वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की चर्चा तो लंबे समय से हो रही है लेकिन ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार भी किया जा रहा था।

अब सारी चर्चाओं का जवाब देते हुए आमिर खान ने यह बता दिया है कि वह गौरी के साथ एक प्राइवेट फैमिली फंक्शन में शादी करने जा रहे हैं। दरअसल वो प्रीतम और पेड्रो के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट सेलिब्रेशन होगा।

प्राइवेट होगी आमिर खान की शादी

आमिर खान ने यह बताया है कि 5 जुलाई को उनके मुंबई वाले घर पर गौरी के साथ उनकी शादी होने वाली है। वो ये कहते दिखाई दिए कि इसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्ती शामिल होंगे। एक्टर ने कहा ‘हां मेरी शादी है, 5 जुलाई को हो रही है। यह बहुत ही प्राइवेट और छोटा सा फंक्शन है जो घर पर ही आयोजित किया जा रहा है। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त इसमें शामिल होंगे। हम इसे सादगी के साथ घर पर ही मना रहे हैं। हमें सभी का आशीर्वाद और दुआएं चाहिए। प्लीज हमें ब्लेसिंग दे और प्रेयर करें कि हम खुश रहें और हमारा आगे का सफर शानदार रहे।’

बर्थडे पर कंफर्म किया था रिश्ता

बता दे कि आमिर खान और गौरी को लंबे समय तक एक दूसरे के साथ देखा जा रहा है। लेकिन इस साल की शुरुआत में अपने जन्मदिन पर एक्टर ने गौरी को सबके सामने इंट्रोड्यूस किया था और पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके अलावा कुछ मीडिया इंटरव्यू में भी उन्होंने शादी की तैयारी की कन्फर्मेशन दी थी।

कर रहे हैं तीसरी शादी

आमिर खान की शादी ज्यादा चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि उनकी पहली नहीं बल्कि तीसरी शादी है। सबसे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी जिससे उनके दो बच्चे इरा और जुनैद खान हैं। साल 2002 में यह दोनों अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने फिल्म मेकर किरण राव से शादी की। इन दोनों का एक बेटा आजाद है। साल 2021 में ये दोनों भी अलग हो गए और अब आमिर गौरी से तीसरी शादी करने वाले हैं।

कौन है गौरी स्प्रैट

गौरी की बात करें तो यह उनकी दूसरी शादी होगी। वह बेंगलुरु की रहने वाली है और उनका बैकग्राउंड फैशन और एंटरप्रेन्योरशिप रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ द आर्ट लंदन से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। वो इन दिनों आमिर खान प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं। पिछली शादी से उनका एक बेटा भी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews