साल 1990 में रिलीज हुई “दिल” ने बदल डाली इस एक्टर की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई

साल 1990 में ही सनी देओल की फिल्म "घायल", अमिताभ बच्चन की फिल्म "आज का अर्जुन" और "अग्निपथ" रिलीज हुई थी, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि इस नए एक्टर की फिल्म दर्शकों के बीच इतनी ज्यादा धमाल मचाएगी।
Film

Highest Grossing Bollywood Films Of 1990 : बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन किसी-न-किसी एक्टर की फिल्म रिलीज होती ही रहती है। पिछले कई दशकों में एक से बढ़कर एक सुपर-डुपर हिट फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जिसने स्टार्स की किस्मत को बदल दिया। किसी फिल्म के डायलॉग ने रातों-रात एक्टर को सुपरस्टार बनाया, तो किसी फिल्म के गाने ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया। पिछले कई दशकों के अभिनेताओं के फिल्मों के गाने इतनी ज्यादा हिट हुए हैं कि वह आज भी लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल है, कई गानों के तो रीमेक भी बनाए जा रहे हैं।

ऐसी ही एक फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी, जो कि सभी सुपरस्टार्स पर भारी पड़ी थी। इस फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे, जिस पर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लौटाया था।

फिल्म “दिल”

दरअसल, 1990 में फिल्म “दिल” रिलीज हुई थी, जो कि पहले ही दिन से सिनेमाघर में छा गई। इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसे बनाने के लिए मेर्क्स ने 2 करोड रुपए खर्च किए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 20 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में आमिर खान के अपोजिट माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई थी, किसी ने सोचा नहीं थे कि इस फिल्म से रातों-रात एक्टर की किस्मत चमक जाएगी। हालांकि, वह “कयामत से कयामत तक” फिल्म से ही साल 1988 में इंडस्ट्री में कदम रख चुके थे, लेकिन उन्हें सफलता “दिल” मूवी से मिली थी।

रातों-रात बदली किस्मत

फिल्म में आमिर खान, माधुरी दीक्षित के अलावा अनुपम खेर और सईद जाफरी नजर आए थे। जिनकी दमदार एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंद्र कुमार ने पहली बार ही इस फिल्म को निर्देशित किया था। किसी ने सोचा नहीं था कि यह फिल्म इतनी ज्यादा दर्शकों को पसंद आएगी। इस फिल्म के गाने “मुझे नींद ना आए”, “हम प्यार करने वाले”, “हमने घर छोड़ा है” गाने काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे, जो आज भी लोग उसी अंदाज में सुनते हैं।

सभी एक्टर को छोड़ा पीछे

साल 1990 में ही सनी देओल की फिल्म “घायल”, अमिताभ बच्चन की फिल्म “आज का अर्जुन” और “अग्निपथ” रिलीज हुई थी, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि इस नए एक्टर की फिल्म दर्शकों के बीच इतनी ज्यादा धमाल मचाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews