सादगी भरे अंदाज में गौरी संग शादी करेंगे आमिर खान, घर पर होगी प्राइवेट सेरेमनी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ शादी के बंधन में बनने वाले हैं। अब एक्टर ने बताया है कि वो किस तरह से शादी करने वाले हैं।
Aamir Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भोपाल जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर ने कुछ दिनों पहले ही यह कंफर्म किया है कि वह शादी करने वाले हैं और अब वह कैसे शादी करेंगे इस बारे में जानकारी सामने आई है।

61 साल के आमिर यह जानकारी दे चुके हैं कि वह 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। अब उन्होंने बताया है कि यह शादी बिल्कुल सिंपल तरीके से होने वाली है। ये एक निजी समारोह होगा जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।

रजिस्टर्ड मैरीज करेंगे आमिर

आमिर खान ने बताया कि वह गौरी के साथ बिल्कुल सिंपल तरीके से शादी करना चाहते हैं। इसमें कोई भी तामझाम नहीं होगा। डेकेन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर ने बताया है कि शादी घर पर बिल्कुल सिंपल तरीके से होगी। हम दोनों इसे बहुत सादा रखना चाहते हैं इसलिए इसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।

चल रही है तैयारी

आमिर खान ने यह कहा था कि शादी उनके और गौरी के लिए प्राथमिकता नहीं है लेकिन अब दोनों अपने रिश्ते को अगली स्टेज पर ले जाना चाहते हैं। अब शादी में केवल 2 हफ्ते बचे हैं इसलिए आमिर खान ने अपने काम से ब्रेक लेकर तैयारियों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। शादी के बाद वापस काम पर लौटेंगे और 3 ईडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।

एक्टर की तीसरी शादी

आमिर खान गौरी के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। सबसे पहले 1986 में उनकी शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी। इंदौर में लव मैरिज की थी जो 16 साल चली और 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस शादी से उनके दो बच्चे जुनैद और ईरा हैं। साल 2005 में एक्टर ने फिल्म मेकर किरण राव से शादी की। दोनों की मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी। इन दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। लंबे समय तक साथ रहने के बाद 2021 में ही आपसी सहमति से अलग हो गए थे। अब एक्टर अपनी जिंदगी को नए मोड़ पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews