महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण बनना चाहते हैं आमिर खान, बोले- ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो आसान नहीं होगा

फिलहाल, वह 3 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने वाले हैं। इसका ट्रेलर 8 मई को रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Aamir Khan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफे​क्शनिस्ट के नाम से प्रसिद्ध एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने 37 साल के करियर में उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी है। इसके अलावा, कुछ ऐसे भी किरदार निभाए हैं जो आज भी लोगों के जहन में बैठा हुआ है। फिलहाल, इन दिनों वह फिल्म महाभारत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बातचीत की है। जिसे अभिनेता की ओर से बड़ा हिंट माना जा रहा है।

इस फिल्म में अपने रोल को लेकर उन्होंने हिंट दिया है कि वह भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाना चाहेंगे। हालांकि, फिल्म को लेकर पहले ही एलाउंसमेंट की जा चुकी है। साथ ही अब वह इस सितारे जमीन पर पर काम कर रहे हैं, जो कि 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

बोले- ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है

इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने कहा, “यह मेरा सपना है कि मैं महाभारत बनाऊं, लेकिन यह बहुत ही मुश्किल सपना है। महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगी, लेकिन हो सकता है कि आप महाभारत को निराश कर दें।” उन्होंने कहा कि सितारे जमीन पर रिलीज होने के बाद में महाभारत प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगें। इसके लिए वह लगातार कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, बाकी उन्होंने और कुछ कहने से इंकार कर दिया।

महाभारत में अपने किरदार को लेकर एक्टर ने कहा, “मुझे श्री कृष्ण का किरदार बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। पर्सनली मैं इस कैरेक्टर को बहुत पसंद करता हूं और मेरा यह सपना है कि मैं महाभारत बना सकूं, लेकिन सच में यह बहुत मुश्किल है।”

3 साल बाद करेंगे वापसी

बता दें कि इस प्रोजेक्ट को वह खुद प्रोड्यूस करेंगे, लेकिन इस फिल्म को कई पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जो समय-समय पर शूट होते रहेंगे। इसके लिए वह एक नहीं बल्कि बहुत सारे डायरेक्टर्स को एक साथ काम पर लगाएंगे। फिलहाल, वह 3 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने वाले हैं। इसका ट्रेलर 8 मई को रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि, पहले भी दोनों की जोड़ी ऑन स्किन लोगों को खुब पसंद आई थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews