आमिर खान की लाडली जल्द ही दुल्हन बनने वाली है, रोशनी से जगमगाया घर, शुरू हुए शादी के फंक्शन

ira khan

Ira Khan Wedding: शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। पिछले महीने रणदीप हुड्डा से लेकर अरबाज खान ने अपने-अपने अलग-अलग रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई। अब बॉलीवुड के मशहूर ऐक्टर आमिर खान की बेटी आईरा खान 3 जनवरी को शादी करने वाली है।

आईरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ नया सफर शुरू करने वाली है। आईरा खान और नूपुर शिखरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अब तक तक प्री-वेडिंग सेरेमनी की कई झलकियां शेयर की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Popeye ⚓ (@nupur_popeye)

कैसे शुरू हुई आईरा खान और नूपुर शिखरे की प्रेम कहानी

आईरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी। नूपुर ने सितंबर में आईरा को प्रपोज किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आपको बता दें, नूपुर शिखरे ही आईरा के फिटनेस ट्रेनर रहे हैं।

कहां होगा रिसेप्शन

आईरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे 3 जनवरी को इंटिमेट शादी करेंगे। इसके बाद कपल मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देगा। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे और दिग्गज लोग नजर आएंगे। हालांकि रिसेप्शन की तारीख अब तक सामने नहीं आई है लेकिन 10 जनवरी का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews