आराध्या बच्चन ने स्कूल प्ले में किया परफॉर्म, फैंस को पसंद आई स्टारकिड की एक्टिंग

आराध्या बच्चन ने स्कूल प्ले में किया परफॉर्म, फैंस को पसंद आई स्टारकिड की एक्टिंग

Aaradhya Bachchan : आराध्या बच्चन की जोड़ी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बहुत प्रिय है। वे सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती, शैली और ग्रेस के लिए बहुत सराहा जाता हैं। हालांकि, वो अक्सर अपनी हेयरस्टाइल्स और उनके लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस की टिप्पणियां अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं। हर कार्यक्रम या फिर एयरपोर्ट में उनकी मां के साथ उन्हें स्पॉट किया जाता है। इसी कड़ी में एक बार फिर बच्चन परिवार की लाडली मीडिया में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर छाई हुई हैं।

एनुअल फंक्शन का हुआ आयोजन

दरअसल, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें आराध्या बच्चन, पटौती खानदान के छोटे चिराग तैमूर अली खान समेत किंग खान के छोटे बेटे अबराम खान ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी। जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में करीना कपूर खान, मशहूर डायरेक्टर करण जौहर, नीता अंबानी, शाहरुख खान, गौरी खान, शाहिद कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, हेमा मालिनी भी मौजूद थे। वहीं, वायरल वीडियो में करीना अपने बेटे के परफॉर्मेंस के दौरान वह उनका वीडियो बनाते हुए चीयर अप करती नजर आ रही थी।

आराध्या की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

वहीं, आराध्या ने इंग्लिश में स्किट परफॉर्मेंस दी। जिसे फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। लोग स्टारकिड की एक्टिंग को देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसमें बोले गए डायलॉग ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। इसमें वीडियो में आप देख सकते हैं कि आराध्या काफी अगल नजर आ रही हैं। फैंस का कहना है कि आने वाले दिनों में अराध्या फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री बनेंगी और बाकि स्टारकिड्स को टक्कर देंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews