शाहरुख से नाराजगी पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर के लिए गाना ना गाने का बताया कारण

90 से लेकर 2000 तक अमिताभ भट्टाचार्य ने उनके लिए बहुत सारे गाने गाए है, जो बहुत ज्यादा सुपरहिट भी रहे हैं। मुंबई में दुआ लीपा के कॉन्सर्ट पर अभिजीत भट्टाचार्य ने दोनों के बीच हुई अनबन को लेकर बातचीत की।
Abhijeet Bhattacharya on Rift With Shahrukh Khan

Abhijeet Bhattacharya on Rift With Shahrukh Khan : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज भी सभी के दिलों पर राज करते हैं। पिछले साल उन्होंने लगातार एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है, जो वर्ल्ड वाइड सुपरहिट रही है। टेलीविजन शो से करियर की शुरुआत करने वाले किंग खान आज करोड़ों के मालिक हैं। वह फिल्मी दुनिया के रोमांस किंग कहे जाते हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है, लेकिन इंडस्ट्री पर राज करने वाले शाहरुख खान से एक सिंगर काफी ज्यादा नाराज हैं। जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है।

एक समय था जब अभिनेता शाहरुख खान और गायक अभिजीत भट्टाचार्य की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती थी, लेकिन दोनों को किसी की नजर लग गई। अब ऐसा समय आ चुका है कि किसी बात को लेकर हुई अनबन के कारण सिंगर ने शाहरुख खान के लिए गाना ही बंद कर दिया।

अभिजीत भट्टाचार्य ने तोड़ी चुप्पी

अगर आप शाहरुख खान के गाने की प्लेलिस्ट सुनेंगे, तो 90 से लेकर 2000 तक अमिताभ भट्टाचार्य ने उनके लिए बहुत सारे गाने गाए है, जो बहुत ज्यादा सुपरहिट भी रहे हैं। आज भी लोग उन गानों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मुंबई में दुआ लीपा के कॉन्सर्ट पर अभिजीत भट्टाचार्य ने दोनों के बीच हुई अनबन को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि दोनों में ही इगो है और यह खटपट तब शुरू हुई, जब अभिजीत भट्टाचार्य को लगा कि उन्हें उनके काम का क्रेडिट नहीं मिल रहा है। इससे उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचा, तभी से दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी।

गाना ना गाने का बताया कारण

उन्होंने आगे अपने और शाहरुख खान के रिश्ते को लेकर बताया कि सेट पर बहुत सारी चीज होती नजर आ रही थी, तब उनके मन में यह विचार आया कि अब वह शाहरुख खान की आवाज नहीं बनेंगे। इसलिए अब उन्होंने एक्टर के लिए सॉन्ग गाना बंद कर दिया। एक्टर अब 59 साल के हैं और मैं 60 क्रॉस कर चुका हूं, इसलिए किसी को भी एक दूसरे से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। अब वह शाहरुख खान से किसी भी चीज की उम्मीद नहीं करते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews