राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हैं अभिषेक बच्चन! इस पार्टी का बनेंगे हिस्सा

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Join Politics: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं और उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी उन्हें बेहतरीन काम करते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार वो किसी फिल्म या वेब सीरीज के लिए नहीं बल्कि किसी और बात के चलते सुर्खियों में आ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन राजनीति में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी कहीं भी सामने नहीं आई है।

राजनीति में जाएंगे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे हैं और मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के बाद अब को राजनीति की दुनिया में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्दी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। 2024 में उनके प्रयागराज से चुनाव लड़ने की खबरें भी सामने आ रही है। बता दें कि अमिताभ बच्चन भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं और जया बच्चन भी राज्यसभा की सदस्य हैं और काफी समय से समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं।

नजदीकी लोगों का क्या कहना

अभिषेक बच्चन के राजनीति में कदम रखने की खबर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उनके करीबी लोगों ने एक्टर के राजनीति में कदम रखने की बातों को फेंक बताया है और कहा है कि वो ऐसा कुछ भी नहीं करने वाले हैं। आपको बता दें कि अपने पुराने इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद भी राजनीति में आने की बात से इनकार किया था। अब जब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो जाता तब तक एक्टर के राजनीति में आने की बात का सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews