पहली बार हॉरर फिल्म में काम करेंगे अभिषेक बच्चन, किंग के बाद हाथ लगा सिद्धार्थ आनंद का एक ओर प्रोजेक्ट

अभिषेक बच्चन को बहुत जल्द शाहरुख खान की फिल्म किंग में देखा जाने वाला है। इस फिल्म के बाद वह सिद्धार्थ आनंद के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन को पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे पर बहुत कम काम करते हुए देखा जा रहा है। वैसे उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में हाथ आजमाना शुरू किया है और अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवाया है। उन्हें सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ देखा जाने वाला है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक तरफ लोग शाहरुख और अभिषेक की जोड़ी को देखने के लिए बेताब है। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक और सिद्धार्थ ने एक और प्रोजेक्ट में साथ काम करने का मन बना लिया है। इस खबर ने एक्टर के फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों एक हॉरर फिल्म में साथ काम करने वाले हैं।

साथ काम करेंगे सिद्धार्थ और अभिषेक

खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद एक हॉरर फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा उन्होंने अपने करीबी को सौंपा है। फिल्म का टाइटल क्या होगा फिलहाल यह तय नहीं किया गया है लेकिन यह लोक कथाओं पर आधारित एक हॉरर तैयार होने वाली है। इसमें पिता पुत्री के रिश्ते और भावनाओं को दिखाया जाने वाले हैं। इस हॉरर के जरिए दर्शकों को अलग एक्सपीरियंस दिया जा सके इसके लिए वीएफएक्स पर काम किया जा रहा है।

पहली बार करेंगे हॉरर

अभिषेक बच्चन को इसके पहले भी इमोशनल ड्रामा आई वांट टू टॉक में देखा गया था। इसमें भी पिता पुत्री का इमोशनल बॉन्ड दिखाया गया था। एक्टर की परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई थी। अब एक बार फिर इस बॉन्ड को हॉरर एंगल पर पेश किया जा रहा है। यह कैसा होता है और दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं यह आने वाले समय में पता चलेगा। बताया जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन सितंबर 2026 से शुरू होगा। वहीं किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जा सकती है। इसमें शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, अनिल कपूर, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे सितारे नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews