एक्टर जीवन का स्टार बेटा, 100 से ज्यादा मूवीज में आया नजर, पिता का नाम किया रोशन

ठीक वैसे ही, अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जीवन के बेटे ने भी सिनेमा में काफी नाम कमाया और विलन बनकर वापसी की है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वह पिछले 6 दशक से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।
Jeevan

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जीवन बहुत बड़ा नाम है, जिनका असल नाम ओंकार नाथ धर था। उन्होंने 1935 से लेकर 1990 तक अपने करियर में मजबूत पकड़ बनाए रखी। जीवन ने बतौर खलनायक फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। हर कोई उनकी दमदार एक्टिंग का कायल रहा है।

ठीक वैसे ही, अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जीवन के बेटे ने भी सिनेमा में काफी नाम कमाया और विलन बनकर वापसी की है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वह पिछले 6 दशक से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।

किरण कुमार (Kiran Kumar)

दरअसल, इस एक्टर का नाम किरण कुमार है, जिन्होंने अपनी मां के नाम पर ही अपना नाम रखा और आज वह बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना चुके हैं। 1960 में किरण ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अब तक वह 100 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। जीवन ने जिस तरह पर्दे पर निगेटिव रोल प्ले कर लोगों का दिल जीता था, ठीक उसी तरह किरण कुमार ने भी खलनायक किरदारों को निभाकर शोहरत हासिल की है। उन्होंने न केवल सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है, बल्कि छोटे पर्दे पर भी बतौर एक्टर पहचान बनाई है।

पर्सनल करियर

पर्सनल करियर की बात करें तो किरण ने सुषमा से शादी रचाई, जिनसे उन्हें तीन बच्चे भी हैं, जिनका नाम सृष्टि, विकास और शौर्य कुमार है। किरण कुमार ने उस वक्त इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई जब अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों का सिक्का चल रहा था।

प्रसिद्ध फिल्में

अभिनेता की कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं,-दो बूंद पानी, चालक, जख्मी शेर, खुदगर्ज, खुदा गवाह, बागी, कानून, लोहा, प्यार किया तो डरना क्या। इन फिल्मों में उनकी कमाल की एक्टिंग देखने को मिली। इसके अलावा भी कई अन्य फिल्में हैं जिनमें उनका दमदार अभिनय देखा गया है। दूरदर्शन के शो 100 तक करंट डिटेक्टिव को लेकर भी किरण कुमार काफी फेमस हुए थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews